दरभंगा, मई 1 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना की पुलिस ने गुरुवार को बनौली गांव में लंबे समय से फरार आरोपी के घर जप्ती कुर्की की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश के आलोक में हुई इस कार्रवाई में दण्डाधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रहे। बताया गया है कि कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी बनौली निवासी शहबाज आलम उर्फ रहमत के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया पूरी की है। आरोपी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद हाजिर नहीं हो रहा था। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपित का घर का कुर्क यह भी पढ़ें- नूरसराय थाना के कांड में हुई कुर्की-जब्ती यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त आरती मुर्मू पर कसा शिकंजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...