सीतामढ़ी, अप्रैल 30 -- परसौनी। थाना क्षेत्र के धोधनी गांव में पूर्व में प्रदुमन की हुई हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए गुरुवार को धोधनी गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कांड संख्या- 58/25 के तहत न्यायालय के आदेश पर की गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हत्या कांड में नामजद अभियुक्त मानव मुखिया के पुत्र जीवन मुखिया घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस ने बार छापेमारी की। कोर्ट के निर्देश पर उसके घर कुर्की-जब्ती की गई है। पुलिस टीम ने धोधनी गांव पहुंचकर विधिसम्मत तरीके से आरोपी के घर की संपत्ति का आकलन किया और आवश्यक सामान जब्त करते हुए पूरी प्रक्रिया पूरी की। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपित का घर का कुर्क यह भी पढ़ें- हत्या में फरार आरोपित के घर चिपकाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.