गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- फरार आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी, केस रिकॉर्ड में भेजा गया गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मसूरी थाना क्षेत्र से जुड़े सड़क हादसे के एक पुराने मामले में कोर्ट ने आरोपी के लगातार गैरहाजिर रहने पर कड़ा रुख अपनाया है। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-02 ने आरोपी रविन्द्र को फरार घोषित करते हुए उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया है।अदालत से मिली जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2011 का है, जिसमें आरोपी पर लापरवाही से वाहन चलाकर लोगों को घायल करने और नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मुकदमा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन आरोपी लगातार कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।अदालत ने पाया कि आरोपी की लगातार गैरहाजिरी के कारण कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एक गवाह भी पेश किया गया। मामले की स्थिति को देखते हुए अदालत ने पत्राव...