देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि जमीन दिलाने के नाम पर रुपए की ठगी और पुराने विवाद से जुड़े एक मामले में रिखिया पुलिस ने बिहार के बांका थाना क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन फरार आरोपी हाथ नहीं लग सका। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर उसका सत्यापन किया, परंतु नहीं मिलने पर टीम बैरंग लौट आई। सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ जमीन संबंधी मामले में रुपए लेने और वादे के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप है। इस संबंध में पूर्व में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में पुराने विवाद का पहलू भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी के बिहार में होने की सूचना मिलने पर रिखिया थाना टीम पहुंची थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा आरोपी के संभावित ठिकानों का सत...