शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- सिंधौली। कस्बे में युवती की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को एक युवती ने बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने एक युवक पर धमकी देने और वीडियो वायरल करने की बात कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिससे परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया। घटना के बाद संगठन के संरक्षक राजेश अवस्थी व प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- अभिषेक आत्महत्या प्रकरण में परिजनों का थाने पर प्रदर्शन बाद में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह स...