देवघर, फरवरी 11 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ीदुलमपुर अवस्थित अपने घर से फरार आरोपी दीपक पांडेय के घर पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने इश्तेहार चिपकाया। आरोपी के खिलाफ कुंडा थाना में मुकदमा दर्ज है। पुलिस पिछले कई महीनों से गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन पुलिस की नजर से बच रहा है। मोहल्ले के लोगों को आरोपी पर चल रहे मामले की जानकारी देकर पूछताछ भी की। स्थानीय लोगों ने इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। इश्तेहार के माध्यम से पुलिस का मकसद था कि आरोपी के ठिकाने के बारे में लोगों से सहयोग प्राप्त किया जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार अभियान जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम आसपास इलाकों में निगरानी और तलाशी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.