पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना कांड संख्या 204/2025 के प्राथमिक अभियुक्त चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर हुसैनी मोहल्ला निवासी एकराम कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तहार तामील किया है। वह गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से फरार चल रहा है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि एकराम कुरैशी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के लगातार फरार रहने पर न्यायालय, पलामू से उसके विरुद्ध इश्तहार निर्गत किया गया था। पुलिस टीम ने शनिवार को हुसैनी मोहल्ला शाहपुर पहुंचकर मोहल्ले के लोगों और आसपास के ग्रामीणों की उपस्थिति में आरोपी के घर के बाहर सार्वजनिक स्थान पर इश्तहार चिपकाया। इस दौरान स्थानीय लोगों को आरोपी तक न्यायालय के आदेश की सूचना पहुंचाने तथा उसे शीघ्र न्याय...