मुंगेर, मई 22 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के लखनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लंबे समय से फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों के घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तहार चिपकाया। जानकारी के अनुसार,लखनपुर निवासी विनोद पोद्दार और सिंटु पोद्दार के खिलाफ तारापुर थाना में मामला दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुंगेर न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने दोनों के खिलाफ इश्तिहार जारी किया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ढोल बजवाकर मुनादी कराई और दोनों आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाते हुए जल्द अदालत में हाजिर होने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिेहार, कुर्की-जब्ती की चेतावनी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि न्यायालय ने द...