पलामू, जुलाई 20 -- पंडवा। पलामू जिले के पड़वा थाना कांड संख्या-94/2025 के फरार दो आरोपियों के घर पर एसआई चिंटू कुमार व पुलिस ने सोमवार को अदालत से जारी इश्तेहार चिपकाया है। पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने कहा कि पंडवा थाना के बटसारा गांव निवासी आरोपी रोहित सिंह उर्फ रोहित कुमार सिंह और छोटू सिंह उर्फ अभिषेक कुमार सिंह के फरार रहने की स्थिति में उनके घर इश्तेहार अधिपत्र चिपकाया गया। इस मामले में दो आरोपियों को न्यायालय में अगले शुक्रवार को समय 10:30 बजे से पूर्व दोनों आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: आरोपियों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...