फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिेहार
पूर्णिया, अप्रैल 29 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने विवाहिता की हत्या मामले में फरार आरोपियों के घर मंगलवार को इश्तिेहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी निर्देश के आलोक में थाना कांड संख्या 253/25 के अनुसंधानकर्ता एसआई उपेन्द्र कुमार द्वारा की गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित बैरगाछी गांव निवासी आरोपियों के घर इश्तिेहार चिपकाया गया है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 की रात जुली देवी की ससुराल बैरगाछी गांव में दहेज नहीं लाने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गले में फंदा डालकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के पिता चम्पानगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत हाट धनहारा गांव निवासी चंदेश्वरी पासवान ने ससुर मांगन पासवान, दामाद सेवल पासवान सहित कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.