गाजीपुर, मार्च 21 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की नोटिस की सार्वजनिक उद्घोषणा की। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या सात के निर्देश पर पुलिस टीम ने गांव में माइक से आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने को कहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपी पिछले लगभग पांच महीनों से फरार हैं। न्यायालय की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आरोपियों ने न तो अदालत में हाजिरी दी और न ही पुलिस के सामने पेश हुए। इसके बाद न्यायालय ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया। जिन आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा की गई उनमें दीना पटेल, रोशन पटेल, विजमल, प्रवीण और सजेंद्र राजभर शामिल हैं। पुलिस ने चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.