शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। बदायूं के एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बदायूं पुलिस ने एक बार फिर पुवायां थाना क्षेत्र के जेबा गांव में दबिश देकर आरोपियों के रिश्तेदारों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि नए इनपुट मिलने के बाद पुलिस दोबारा गांव पहुंची और काफी देर तक छानबीन करती रही। गौरतलब है कि 12 मार्च को बदायूं स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के प्रशासनिक भवन में मीटिंग के दौरान सैजनी गांव निवासी अजय पाल सिंह ने उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया था, लेकिन पुलिस को इस मामले में अन्य सहयोगियों की तलाश है।जांच में सामने आए साक्ष्यों और मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.