गोड्डा, जनवरी 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा रंगदारी मांगने के वर्षों से फरार आरोपित थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआ (प्रतापपुर) गांव निवासी श्याम मिर्धा, पिता तेतर मिर्धा के घर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस अवर निरीक्षक सन्मुख राम व अन्य सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा इश्तिहार चश्पा किया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध कोर्ट में मामला विचाराधीन है।आरोपित वर्षों से फरार चल रहा है। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार को नियमानुसार उनके घर पर चश्पा किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों एवं उसके सगे संबंधियों को जल्द से जल्द आत्म समर्पण करने को प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल के अलावा कई ग्रामीण भी मौजूद थे।...