फरार आरोपित के घर पर पुलिस ने कराई मुनादी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- दयालगंज बाजार। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोदल पट्टी गांव का रहने वाले फरार आरोपित के घर पुलिस ने शुक्रवार को मुनादी कराई। आसपुर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले मनोज कुमार के घर आसपुर देवसरा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर घर पहुंच कर लाउडस्पीकर और ढोल पीट कर मुनादी की है। जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश होने की बात कही है। पेश न होने पर कुर्की की कार्रवाई करने का नोटिस भी पुलिस ने चस्पा कराया। आसपुर देवसरा उपनिरीक्षक कृष्णानंद श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार लंबे समय वांछित है। आरोपी के घर न्यायालय के आदेशा अनुसार मुनादी कर नोटिस चस्पा किया गया है। आरोपी न्यायालय में अगर हाजिर नहीं होता तो जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.