महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के विवेकानन्द नगर निवासी फरार आरोपित के घर कोठीभार पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए डुग्गी मुनादी की। कोठीभार थाने में पंजीकृत धारा 318(4), 352, 351(3) वीएनएस के मुकदमें में फरार आरोपित जाबिर हुसैन के खिलाफ न्यायालय से धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस जारी हुई थी। चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्य ने नियमानुसार उसके मोहल्ले में जाकर गली और चौराहा सहित भिन्न-भिन्न जगहों पर डुग्गी-मुनादी कराकर घर पर नोटिस चस्पा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.