मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दो वर्ष पुराने आपराधिक मामले में फरार एक आरोपित की तलाश में दिल्ली के कालकाजी थाने की पुलिस रविवार को नगर थाना पहुंची। स्थानीय थाने में कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपित की तलाश में पुरानी गुदरी में गई। इस दौरान आरोपित का पता सही नहीं होने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कालकाजी थाना से आए पुलिसकर्मी ने बताया कि उनके थाने में दो वर्ष पूर्व पुरानी गुदरी इलाके के आरोपित आजम पर आपराधिक मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में आरोपित पेश नहीं हो रहा था। नगर थाना के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक आरोपित की तलाश में आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.