फरार आरोपित की तलाश में दिल्ली पुलिस पहुंची शहर
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष टीम मंगलवार को शहर पहुंची। यहां नगर थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपित प्रभात कुमार के दो ठिकाने गोला रोड और मोतीझील में छापेमारी की। इस दौरान वह फरार मिला। इसके बाद आसपास के लोगों से आरोपित के संबंध में पूछताछ कर टीम लौट गई।बताया गया कि दिल्ली के डीबीजी रोड स्थित करोलबाग थाने की पुलिस की विशेष टीम संबधित कोर्ट के आदेश पर करवाई को लेकर शहर पहुंची थी। मामला दिल्ली के एक थाने में दर्ज केस से जुड़ा है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कार्रवाई के बाद पुलिस टीम दिल्ली वापस रवाना हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.