सासाराम, जनवरी 11 -- सासाराम। मुफ्फसिल पुलिस ने आठ साल से फरार आरोपित को गिरफ्तार की है। उसकी गिरफ्तारी पटना जिले के बाढ़ से हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तारी की गई है। 2017 में मामले में कांड संख्या 72/17 दर्ज कराई गई थी। तब से आरोपित फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित सतबीर कुमार पिता लाल बाबू कुमार सलेमपुर बाढ़ जिला पटना को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.