फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
फतेहपुर, मई 14 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के धरमंगदपुर नरवा गांव में बीती 9 मई को किसान फूल सिंह की नृशंस हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई अब दो फरार आरोपितों के इर्द गिर्द सिमट गई है। मामले में नामजद कुल नौ आरोपितों में से सात को पुलिस 12 मई को ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब शेष दो फरार आरोपितों राहुल पुत्र जुगराज सिंह और विक्रम उर्फ मुकेश पुत्र होरी की गिरफ्तारी की परिजन मांग कर रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर रही कि पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपितों को भी हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। सीओ दुर्गेश दीप और अपराध निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि शेष दो आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.