प्रयागराज, मार्च 8 -- लोगों को रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के चर्चित मामले में फरार नामजद आरोपी आदिल वसी के घर शाहगंज पुलिस ने रविवार को कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने घरेलू सामानों को जब्त कर मकान को सील कर दिया। आदिल करीब डेढ़ साल से फरार है। कोर्ट के आदेश के चार महीने में सरेंडर का अल्टीमेटम समाप्त होने पर 17 फरवरी को अवमानना का मुकदमा दर्ज किया गया था। करेली निवासी अब्दुल शाहिद ने अक्तूबर 2024 में शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि शाहगंज निवासी दो सगे भाई मोहम्मद काशिफ व मोहम्मद आसिफ ने अपने चाचा पटाखा कारोबारी कादिर और सहयोगी आदिल वसी के साथ मिलकर तथाकथित चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को रकम दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये जमा कराए। कंपनी के कार्यालय पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.