हाजीपुर, अप्रैल 19 -- गोरौल,संवाद सूत्र। वर्षों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सरकारी संपत्ति नुकसान करने के मामले में लोदीपुर गांव से चंद्रिका राय को गिरफ्तार किया गया है। इसके उपर न्यायालय द्वारा कुर्की का वारंट जारी किया गया था। जब पुलिस कुर्की करने उसके घर पहुंची तो आरोपी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई स्थगित कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यह भी पढ़ें- बेनीबाद में पूर्व वार्ड सदस्य का घर कुर्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...