रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। पांच वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करने के मामले में अदालत ने आरोपी लक्ष्मण शर्मा को तीन वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामले में आरोपी लगातार अदालत में अनुपस्थित रहा। उसकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और उसके तामिला के लिए जगन्नाथपुर व पुंदाग थाना पुलिस को कई बार नोटिस भेजे गए। कोर्ट ने पुलिस से स्पष्टीकरण भी मांगा, लेकिन न तो आरोपी गिरफ्तार हुआ और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। इसके बाद अदालत ने आरोपी की अनुपस्थिति में ही उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुना दी। घटना 13 दिसंबर 2018 को मोइन अंसारी के नव निर्मित मकान में हुई थी। बच्ची के पिता के बयान पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी को घट...