बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-03 के लिए चक्की। स्थानीय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गोपाल डेरा गांव निवासी विजय कुमार यादव (24 वर्ष) पिता रामजी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विजय एक मामले में नामजद अभियुक्त है। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम उसके गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में उससे घटना के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच गहनता से की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.