लातेहार, सितम्बर 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बवाटोली निवासी शाहिद अंसारी को पुलिस ने शनिवार को पकड़कर लातेहार जेल भेज दिया। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सतबरवा थाना कांड संख्या- 125/12 ,धारा- 395/412 आइपीसी लुट काण्ड के फरार अभियुक्त जो लम्बे समय से फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तिहार तामिला कराने के बावजूद भी उसने आत्मसमर्पण नहीं किया गया था। गुप्त सुचना के आधार पर फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पलामू में उपस्थापन पश्चात् जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.