दुमका, अप्रैल 8 -- जामा। प्रतिनिधि जामा थाना पुलिस ने लंबित अपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह गिरफ्तारी जामा थाना कांड संख्या 85/24 के तहत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/238 के अंतर्गत दर्ज मामले के अभियुक्त रविन्द्र हेम्ब्रम निवासी ग्राम वैसा, थाना जामा, जिला दुमका को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि दो वर्ष पहले मृतक रघु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.