चाईबासा, मई 12 -- मझगांव। मझगांव थाना कांड संख्या-14/22 के प्राथमिकी अभियुक्त शहाबुद्दीन, पिता-अब्दुल लतीफ, पता-ग्राम,चोटकालिया, थाना-जंगीपुर टीओपी, (रघुनाथगंज थाना), जिला-मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के विरुद्ध पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा न्यायालय के एंजेलिना नीलम मारकी के न्यायालय से निर्गत अभियुक्त के विरुद्ध इश्तेहार चिपकाया गया। मझगांव थाना एएसआई इब्नेसार अहमद खान पुलिस बल के साथ अभियुक्त के गांव में जाकर विधिवत ढोल बजाकर इश्तेहार तामिला किया। अभियुक्त को संदेश दिया कि अभियुक्त जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दे, वरना उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...