मोतिहारी, जुलाई 5 -- आदापुर। नकरदेई थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में द्विविवाह, महिला उत्पीड़न, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बसतपुर (अंसारी टोला) गांव निवासी मुस्ताक अंसारी के घर पहुंचकर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई संपन्न की। जानकारी के मुताबिक, संबंधित मामले में अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास और छापेमारी के बावजूद उसके नहीं मिलने पर न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त किया गया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में अभियुक्त के आवास पर कार्रवाई की गई। नकरदेई थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि महिला उत्पीड़न, द्विविवाह एवं धोखाधड़ी से ...