गढ़वा, जून 1 -- भवनाथपुर। पुलिस ने केतार थाना के सिंहपुर गांव निवासी फरार अभियुक्त दिग्विजय सिंह के घर और सार्वजनिक स्थलों पर इश्तेहार चस्पा कर तामिल किया। यह कार्रवाई भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर के अलावा केतार थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड तथा न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर इश्तेहार चस्पा किया। इश्तहार के माध्यम से अभियुक्त को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। मौके पर थाना के एएसआई नारायण प्रसाद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...