सिमडेगा, अप्रैल 15 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। महिला थाना कांड संख्या 02/26 के तहत दर्ज एक मामले में पुरनापानी बरसलोया गांव निवासी अभियुक्त अजय तोपनो के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया गया। इस दौरान नगाड़ा बजाकर सार्वजनिक रूप से घोषणा भी की गई। पुलिस के अनुसार प्राथमिक अभियुक्त अपने घर से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसस लगातार प्रयास कर रही है। मौके पर एसआई दुर्जय सिंह, एसआई नवीन कुमार, एएसआई सतनारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.