बलरामपुर, फरवरी 17 -- उतरौला, संवाददाता। कोतवाली उतरौला पुलिस ने दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई तेज कर दी है। फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक हीरालाल के नेतृत्व में ग्राम जलालपुरवा बनगवा स्थित उसके आवास पर पहुंचकर न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान आसपास के लोगों को भी सूचित किया गया कि अभियुक्त शीघ्र न्यायालय में उपस्थित हो, अन्यथा उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। निर्धारित समय में उपस्थित न होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.