औरंगाबाद, जनवरी 22 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में गुरुवार को पुलिस ने पुलिस पर हमले के मामले में नामजद और फरार चल रहे अभियुक्त के घर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चस्पा किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शिवगंज निवासी युगेश साव के पुत्र चंदन कुमार आपराधिक मामले में नामजद अभियुक्त है और वह काफी दिनों से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उसके विरुद्ध इश्तेहार जारी किया गया था, जिसकी तामिला के लिए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कराया गया। इस कार्रवाई में थाना में कार्यरत पीएसआई सुरेंद्र कुमार दलबल के साथ शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.