औरंगाबाद, मई 24 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के देव-मदनपुर रोड स्थित उतरी उमगा पंचायत के उमगा टोला बर्छीवीर में रविवार को फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। थाना में कार्यरत पीएसआई सुरेन्द्र कुमार एवं एएसआई श्रीकांत पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ बर्छीवीर निवासी स्व. गंगा भुईयां के पुत्र बैजू भुईयां के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत कुर्की जब्ती नोटिस के तामिला के आलोक में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने घर की चौखट, किवाड़, बक्सा, चौकी, प्लास्टिक बाल्टी सहित अन्य सामान जब्त कर थाना लाया। बताया गया कि बैजू भुईयां आपराधिक मामले का नामजद अभियुक्त है और लंबे समय से फरार चल रहा है। यह भी पढ़ें- नगर पुलिस ने हत्यारोपित के घर को किया कुर्क यह भी पढ़ें- दो फरार अभियुक्तों के घरों की हुई कुर्की यह ...