फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
धनबाद, मई 29 -- मधुबन थाना कांड संख्या 02/25 के प्राथमिक अभियुक्त विजय कुमार पासवान के विरुद्ध न्यायालय धनबाद द्वारा निर्गत इश्तेहार को मधुबन पुलिस ने गुरुवार को उसके घर पर चिपका कर तामिला कराया। बताया गया कि अभियुक्त वर्तमान में फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर मधुबन थाना के सहायक अवर निरीक्षक चमन कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार के माध्यम से विजय कुमार पासवान को 14 जुलाई 2026 से पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.