मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- राजगढ़। आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे दो अभियुक्तों के खिलाफ राजगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उनके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की कार्रवाई की है। राजगढ़ और लालगंज थाने के दो व्यक्ति वर्ष 2023, 2024 में राजगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध कारित कर फरार चल रहे हैं। इसमें राजगढ़ के कूड़ी गांव निवासी प्रदीप और लालगंज के तंदुआ कला निवासी सुनील हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के घर कई बार दबिश दी, लेकिन अभियुक्त नहीं मिले। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया है। यह भी पढ़ें- फरार दो आरोपियों को कुर्की का नोटिस उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...