फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
कोडरमा, जून 23 -- मरकच्चो । नवलशाही पुलिस ने मंगलवार को नामजद अभियुक्त दीपक कुमार (पिता- मारु महतो), निवासी खटोलिया के घर पर न्यायालय के निर्देश पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। इस संबंध में एसआई शांति भूषण के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इश्तेहार तामील कराया गया। पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अभियुक्त पुलिस अथवा न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से क्रशर संचालन के मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.