बोकारो, मई 18 -- गोमिया थाना क्षेत्र के पिछले 2022 से फरार मामले में पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह मामला धारा 188/120बी भादवि एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 07 के तहत दर्ज है। पुलिस को न्यायालय से कुर्की अधिपत्र प्राप्त होने के बाद सोमवार को प्राथमिकी अभियुक्त डोली रानी डे, पति चैतन्य डे, निवासी बंगाली टोला, साड़म थाना गोमिया के घर पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई दो स्थानीय गवाहों बिजय कुमार डे (38 वर्ष) तथा राकेश डे (42 वर्ष), दोनों निवासी बंगाली टोला, साड़म की उपस्थिति में की गई। कुर्की-जब्ती अभियान में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, पुअनि अरुण कुमार व सअनि अखिलेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्तों के घर पर चिपकाया इश्तेहार यह भी पढ़ें- अभिय...