कोडरमा, जून 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्राथमिकी अभियुक्त बबलू पाण्डे, पिता कैलाश पाण्डेय, निवासी बेकोबार, थाना कोडरमा, जिला कोडरमा के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई। शनिवार को जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार, एस आई शमसुद्दीन खान ने कोडरमा थाना के सहयोग से अभियुक्त के बेकोबार स्थित आवास पर पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार तामिला कराया। इस दौरान मुनादी कर स्थानीय लोगों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई तथा अभियुक्त को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के निर्देशानुसार विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की गई है। यदि अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके व...