औरंगाबाद, मार्च 13 -- नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारा तेतरिया गांव निवासी कमलेश सिंह के घर पर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया और शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर फरार अभियुक्त कमलेश सिंह के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त को जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल की मौजूदगी में गांव में ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया गया ताकि लोगों को इसकी जानकारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.