फरार अभियुक्त के खिलाफ इश्तेहार चस्पा
बोकारो, जुलाई 10 -- गोमिया। जगेश्वर विहार थाना के वर्ष 2019 के चर्चित माओवादी मामलों में फरार चल रहे अभियुक्त संतोष उर्फ संतोष महतो उर्फ संजय दा उर्फ वासुदेव महतो के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट परिसर में विधिवत चस्पा किया गया। पुलिस के अनुसार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तेनुघाट के आदेश पर थाना कांड संख्या 07/2019 एवं 08/2019 के अभियुक्त के विरुद्ध इश्तेहार चस्पा किया गया है। न्यायालय ने अभियुक्त को 10 अगस्त 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगी एलाईड कंपनी की पोकलेन मशीन, जेनरेटर तथा मजदूरों के शेड में आग लगाकर माओवादी संगठन की ओर से रंगदारी की मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- Gridi...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.