कोडरमा, मार्च 16 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के रामशाला गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 82 के तहत इश्तिहार की तामिला की। इस दौरान पुलिस ने ढोल और लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराते हुए अभियुक्तों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर इश्तिहार चस्पा किया। बताया जाता है कि यह कार्रवाई सतगावां से संबंधित है। पुलिस के अनुसार मामले के नामजद अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसी को लेकर न्यायालय के आदेश पर यह सख्त कदम उठाया गया।पुलिस टीम ने ग्राम रामशाला के रहने वाले अभियुक्त मिथिलेश कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, साबो देवी और सूरज कुमार के घरों पर इश्तिहार चिपकाया। इसके साथ ही गांव के मुख्य चौराहों, प्रखंड कार्यालय (ब्लॉक)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.