बांका, मई 14 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को आनंदपुर थाना क्षेत्र के असुढ़ा गांव निवासी अभियुक्ता लाडली खातून एवं मुफीदा खातून के घर पर विधिवत इश्तहार तामिला किया गया। यह कार्रवाई आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार की उपस्थिति में पुलिस बल के साथ की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत इश्तहार को अभियुक्तों के घर पर चस्पा करते हुए ग्रामीणों एवं परिजनों को इसकी जानकारी दी। साथ ही अभियुक्तों को शीघ्र न्यायालय अथवा थाना में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभिय...