कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लंबे समय से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की से पूर्व की उद्घोषणा का नोटिस जारी किया है। सिकंदरपुर चौकी पुलिस ने अभियुक्तों के घर पर नोटिस चस्पा किया है। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि धारा 363, 366, 376 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। यह मामला थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम रतनपुर से जुड़ा है। इस मामले में नामजद अभियुक्त कोतवाली कन्नौज के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी घनश्याम उर्फ दरोगा के पुत्र सोनू व मोनू और पुत्री शिखा लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत द्वारा पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए, लेकिन इसका पालन न होने पर गैर-जमानती वारंट के साथ धारा 82/83 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की के...