फरार अपहरणकर्ताओं की मिली लोकेशन, टीमें रवाना
बरेली, मई 13 -- शराब दुकान के सेल्समैन का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की पुलिस को लोकेशन मिली है। इस पर तीन टीमें उनकी तलाश में रवाना की गई हैं। बता दें कि केसरपुर कंपोजिट वाइन शॉप का सेल्समैन भुता के गांव सिसैया निवासी अभिषेक शनिवार रात अपने साथियों के साथ प्लॉट देखकर लौट रहे थे। फनसिटी से फीनिक्स मॉल के बीच क्रेटा कार से उनके साथी ललित की बाइक से हल्की टक्कर लगने पर विवाद हुआ तो कार सवार युवकों ने अभिषेक को पीटा और कार में डालकर भाग निकले। अभिषेक को बंधक बनाकर आरोपियों ने ललित को फोन करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। यह भी पढ़ें- युवक का अपहरण, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया तो छोड़ा इस पर ललित ने इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की और पुलिस टीमें उनके पीछे लग गईं। रविवार को पुलिस ने वैसपुर गुलड़िया के जंगल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.