फरार अपराधियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस
रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रुद्रपुर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ फरार आरोपियों के घरों पर दबिश दी और न्यायालय के आदेश पर कुर्की की सूचना चस्पा की। जिले के सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर चौकी रम्पुरा क्षेत्र में दबिश अभियान चलाया। आरोपियों के घर पहुंचने पर वे फरार मिले। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार उनके घरों और सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर कुर्की सूचना चस्पा की गई। पुलिस के अनुसार, सुरेश कोरी पुत्र छोटेलाल कोरी निवासी रम्पुरा, मुन्तियाज पुत्र मुख्तयार निवासी पहाड़गंज और भूरा पुत्र नजाकत निवासी वार्ड नं-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.