नई दिल्ली, अगस्त 16 -- फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद भी तक शांत नहीं हुआ है। तीन महने पहले ये विवाद इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन IFTDA के पास पहुंचा था। अब मेकर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस मामले को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के पास लेकर गए हैं। उन्होंने रणवीर के खिलाफ फिल्म डॉन 3 से बाहर होने की शिकायत की है। इस मामले में रणवीर के पिता सिंह भवनानी भी शामिल हुए हैं।रणवीर सिंह के पिता रखेंगे बेटे का पक्ष IMPPA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने कहा है कि पिछले महीने फरहान और रितेश ने उन्हें रणवीर के खिलाफ शिकायत करते हुए अप्रोच किया था। हमने रणवीर सिंह से उनका जवाब मांगते हुए एक लेटर लिखा था जिसका जवाब उनके वकील ने दिया। रणवीर के वकील ने जवाब देते हुए कहा कि ये मामला IMPPA...