फरहाना बनीं सुपर मॉम, पूनम उप विजेता
कौशाम्बी, मई 10 -- नगर पालिका परिषद भरवारी पुरानी बाजार स्थित 'माय छोटा स्कूल' और पिया बाबा पब्लिक स्कूल में रविवार को मदर्स डे मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक सुशील कुमार चौरसिया ने किया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों ने तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय में 'सुपर मॉम' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें दिए गए टॉपिक पर उपस्थित बच्चों की मांओं को 'मां' शब्द पर बोलने को कहा गया। इस पर उपस्थित बच्चों की मांओं ने तरह-तरह के विचार रखे। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनम चौरसिया ने कहा कि मां हमारे जीवन का वह अनमोल हिस्सा है जो हमें बचपन से लेकर बड़े होने तक हमारे जीवन को सांवरने का काम करती है। यह भी पढ़ें- नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.