फरहदी रोड पर बने गड्ढों से बढ़ी परेशानी
गंगापार, मार्च 16 -- चाकघाट, हिन्दुस्तान संवाद। एनएच 30 पर स्थित चंदई से आसपास के ग्रामों को जोड़ने वाली फरहदी रोड बदहाल स्थिति में है। ग्राम पंचायत भवन के सामने जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क की असली स्थिति दिखाई नहीं देती और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।स्थानीय ग्रामवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। गड्ढों के कारण बाइक और ऑटो चालकों को खास परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार वाहन असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जिससे लोग घायल भी हो रहे हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते। सड़क की खराब हालत का असर दैनिक जीवन पर भी पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.