फरसौली गंगनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
नैनीताल, अप्रैल 2 -- भवाली। फरसौली स्थित गंगनाथ मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती श्रद्धा, उल्लास से मनाई गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के जयकारों के साथ भक्ति में लीन होकर आयोजन को सफल बनाया। इसके बाद भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में शास्त्री महेश पाठक, शास्त्री मुकेश तिवारी, भैरव दत्त लोशाली, लाल सिंह चौहान, संजीव भगत, गौरव पाण्डे, हिमांशु भट्ट रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.