सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा इलाके में एक दबंग ने रंजिश के चलते गांव में ही रोक कर एक युवक पर फरसे से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मछरेहटा क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सुनील ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 फरवरी की दोपहर को गांव से गुजर रहे थे। तभी रंजिश के चलते गांव के ही राजकुमार ने उन्हें गांव के ही अंदर रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए उसने फरसे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.