बरेली, दिसम्बर 27 -- सुभाषनगर के गांव करेली निवासी जीशान को फरसा से हमला करके घायल कर दिया। जीशान ने बताया कि उनके घर के सामने कुछ अराजक तत्व रोजाना अलाव जलाकर अश्लीलता करते हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने फरसे से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में उन्होंने सुभाषनगर थाने में शिकायत की है। इधर, चंदपुर बिचपुरी में रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने मुन्नी और उनकी बेटी मुस्कान व रुखसाना पर हमला करके घायल कर दिया। मुन्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम उनकी बेटियां घर का सामान खरीदने जा रही थीं। तभी पड़ोसी ने उनका रास्ता रोक लिया। उन लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.